Latest

6/recent/ticker-posts

राजा को कौन बतायेंगा कि हाथी मर गया | Bedtime Story for children in Hindi

         

बच्चो के लिए कहानी

 एक राजा का एक बहुत ही प्रिय हाथी था। वह राजा उस हाथी को बहुत प्यार करता था। राजा ने सभी को आदेश दे रखा था कि यदि किसी ने भी उसके हाथी के विषय में अपशब्द कहे तो वह उसे मृत्युदंड दे देगा। राजा के इस आदेश का पालन राज्य के सभी अधिकारी और राज्य की जनता सख्ती के साथ करती थी। राजा अपने हाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत सतर्क रहता था। वह समय-समय पर हाथी के स्वास्थ्य की जाँच करता रहता था। राजा ने सभी को यह भी कह रखा था कि यदि उसका हाथी किसी कारण मर जाये तो उसे उसके विषय में बताया जाये किन्तु मृत्यु शब्द का प्रयोग न किया जाये। यदि किसी ने भी उसके हाथी के लिए मृत्यु शब्द का प्रयोग किया तो उस व्यक्ति को मृत्युदंड दिया जायेगा। 

राजा को कौन बतायेंगा कि हाथी मर गया | Bedtime Story for children in Hindi

        कुछ वर्षो तक सब कुछ सही चल रहा था किन्तु एक बार हाथी बहुत बीमार हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी। लेकिन अब समस्या यह थी कि इसके विषय में राजा को सूचना कौन देंगा, क्योकि सभी को अपने प्राण प्यारे थे। सभी बहुत परेशान थे तभी एक व्यक्ति राज्य के अधिकारियो से बोला मै राजा को इसके विषय में जानकारी दूंगा किन्तु मुझे इसके लिए आप 5000 सोने के सिक्के देंगे, यह सुनकर सभी अधिकारियो ने राशि इकट्ठा करके उस व्यक्ति को दे दी और कहा, "तुम जानते हो न जो भी राजा को उनके हाथी के मरने के विषय में बोलेगा उसे राजा मृत्युदंड देंगे।" यह सुनकर व्यक्ति बोला मै भलीभाँति जनता हूँ। अब मै महल जाने की तैयारी करता हूँ। 
            व्यक्ति महल पहुंचकर राजा के सम्मुख गया और बोला राजन आपके लिए मै एक समाचार लाया हूँ, यदि आपकी आज्ञा हो तो मै समाचार के विषय में आपको सूचित करना चाहता हूँ। राजा ने कहा, "तुम्हे आज्ञा है, अब समाचार क्या है यह बताओ।" व्यक्ति ने राजा से कहा, "राजन आपका हठी सुबह से न तो कुछ खा रहा है, न उठ रहा है, न साँस ले रहा है और न वह हिल रहा है। हम नहीं जानते आपके हाथी को क्या हुआ है। यह सुनकर राजा बोला, "तो तुम यह कह रहे हो कि वह साँस भी नहीं ले रहा है, राजा गुस्से में बोला-तो क्या मेरा हाथी मर गया है।"  
            व्यक्ति ने यह सुना और कहा, "राजन आपने हाथी के विषय में मृत्यु शब्द का प्रयोग किया है अब आपको सजा कौन देगा।" यह सुनकर राजा घबरा गया और बोला मुझे मेरी गलती के लिए माफ़ करे। मै सभी अधिकारियो और प्रजा से अपने इस व्यवहार के लिए माफ़ी मांगता हूँ और इस नियम को निरस्त करने के आदेश देता हूँ। राजा ने उस व्यक्ति को उसकी समझदारी और चतुरता के लिए इनाम दिया और अपने राज्य के एक सलाह अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया। 

बच्चो के लिए कहानी से सीख :

1. प्रत्येक समस्या का समाधान अवश्य होता है चाहे वह समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो। 
2. हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए क्योकि बोले हुए शब्द वापस नहीं आते। 

Post a Comment

0 Comments